गुजराती युवक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
दो दिन पहले 28 जुलाई को शहर के उदियापोल में स्थित सम्राट होटल में ठहरे गुुजरात के एक 18 वर्षीय युवक की बहुचर्चित ह्त्याकांड तीर्थ सोनी पुत्र आश्विन भाई सोनी की बहुचर्चित ह्त्याकांड में सूरजपोल थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का 24 घण्टे से भी कम समय मे खुलासा कर हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन के अंदर ही पुलिस ने एक ओर सफलता प्राप्त करते हुए हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त दानिश शाह को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर 31 जुलाई 2019, दो दिन पहले 28 जुलाई को शहर के उदियापोल में स्थित सम्राट होटल में ठहरे गुुजरात के एक 18 वर्षीय युवक की बहुचर्चित ह्त्याकांड तीर्थ सोनी पुत्र आश्विन भाई सोनी की बहुचर्चित ह्त्याकांड में सूरजपोल थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का 24 घण्टे से भी कम समय मे खुलासा कर हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन के अंदर ही पुलिस ने एक ओर सफलता प्राप्त करते हुए हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त दानिश शाह को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है।
सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त 21 वर्षीय दानिश शाह पुत्र यासीन शाह निवासी छिपावड़ जमालपुर अहमदाबाद हाल मुकाम फारुख आज़म कॉलोनी मुल्लातलाई थाना अम्बामाता को आज अजमेर से गिरफ्तार कर घटना के परिप्रेक्ष्य में पूछताछ की जा रही है। दानिश ने अपने साथी तौसीफ उर्फ़ फरदीन, शाहिद उर्फ़ शाद खान और मोहम्मद कादिर मंसूरी के साथ मिलकर तीर्थ सोनी की हत्या करना स्वीकार किया है।
उल्लेखनीय है की हत्याकाण्ड के आरोप में मुल्लातलाई फारुख आज़म कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय फरदीन खान उर्फ तौसीफ पुत्र अहमद नूर, 21 वर्षीय मस्तान पिया कॉलोनी निवासी शाहिद उर्फ साद खान पुत्र एजाज औऱ 18 वर्षीय मस्तान पिया कॉलोनी निवासी कादिर पुत्र इनायत हुसैन को परसो ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
हत्यारो को शरण देने वाला भी गिरफ्तार
उक्त मामले में घटना के बाद मौके से फरार हुए तीन आरोपियों को घटना के बारे में जानते हुए भी शरण देने के आरोपी फ़िरोज़ खान पिता मोहम्मद इब्राहिम उम्र 29 साल निवासी सोमेसर थाना रानी जिला पाली को भी गिरफ्तार किया गया।
गुजराती युवक की उदयपुर में हत्या, सुलझाने आया था खुद उलझ गया
