गिट्स के प्रबन्धन संकाय को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के क्वालिटी इण्डेक्स वेल्यू के प्रोग्राम में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर के प्रबन्धन संकाय को राजस्थान तकनीक के विश्वविद्यालय के क्वालिटी इण्डेक्स वेल्यू के प्रोग्राम में प्रदेश में लगातार तीसरे वर्ष सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। यह सर्टिफिकेट क्वालिटी इण्डेक्स वेल्यू प्रोग्राम में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए मिला।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि राजस्थान तकनिकी विश्वविद्यालय ने उससे सम्बद्ध काॅलेजों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए उच्च कोटि के मानक निर्धारित कर रखें है, जिसमें 18 मानकों के आधार पर काॅलेजो को रेटिंग प्रदान करने के लिए क्वालिटी इण्डेक्स वेल्यू की स्थापना की हैं। इन क्वालिटी इण्डेक्स वेल्यू का उपयोग विभिन्न शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता की तुलना करने के साथ-साथ छात्र शिक्षक अनुपात, पाठ्यक्रमों की संख्या, छात्रों शिक्षकांे के कुल नामांकन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता हैं। जिसमें स्मार्ट कक्षाएं, छात्रावास एवं मेस, खेल का मैदान, प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त करने वालों की संख्या, सेमिनार एवं शोध पत्रों के प्रकाशन शामिल है।
यह अवार्ड गीतांजली के इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अनुराग पालीवाल द्वारा प्राप्त किया गया। इस अवसर पर एम.बी.ए. निदेशक पी.के.जैन एवं वित्त नियंत्रक श्री बी.एल. जांगिड ने शुभकामना प्रेषित की हैं।