मौला अली मुश्किलकुशा का शहादत दिवस बुघवार को
शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि बुधवार रमजान मुबारक की 19 वी तारीख को मौला अमीरुल मूमिनीन अली मुश्किलकुशा का शहादत दिवस अत्यन्त अकीदत व अहतराम के साथ मनाया जायेगा ।
शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि बुधवार रमजान मुबारक की 19 वी तारीख को मौला अमीरुल मूमिनीन अली मुश्किलकुशा का शहादत दिवस अत्यन्त अकीदत व अहतराम के साथ मनाया जायेगा ।
इस अवसर पर रुहानी पैशवा हिज हॉलीनेस आली कदर सैयदना मुफद्दल सैफुददीन साहब मुम्बई स्थित सैफी मस्जिद में तख्त-ए-इमामी पर जलवा अफरोज होकर वायज फरमायेंगें । जिसका सीधा प्रसारण सम्पूर्ण विश्व स्तर पर किया जायेगा । यहॉ उदयपुर में स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लूकमानी मस्जिद एवं मुल्लातलाई मस्जिद में किया जायेगा ।
मौला अली मुश्किलकुशा एवं मुकद्दस रुहानी पैशवा डा.सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की नीयत पर सम्पूर्ण आलम-ए-इमान में आली कदर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की तरफ से सामूहिक इफतारी एवं सामूहिक नियाज के आयोजन किये जायेंगें ।
लैलतुल कद्र शनिवार को –
डा. मूमिन ने बताया कि फतहपूरा स्थित बुरहानी मस्जिद , मोईयदपुरा मस्जिद , सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लूकमानी मस्जिद , मुल्ला तलाई मस्जिद, हाथीपोल स्थित सैफी हॉल, मोती मगरी , नीमच खेडा और मुसाफिर ़खाना हॉल में रमजान मुबारक की 22 तारीख बमुताबिक 19 जुलाई को लैलतुल कद्र मनाई जायेगी । इस अवसर पर अकीदतमन्द शनिवार की सुर्यास्त से रविवार के सुर्याेदय तक पूरी रात इबादत में गुजारेंगें । लैलतुलकद्र की इबादत की रात में आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के वसीले का सीधा प्रसारण सम्पूर्ण आलम-ए-ईमान में किया जायेगा ।
