महापौर ने किया विद्यालय में कक्षा कक्ष का शिलान्यास।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में आज उदयपुर नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी और नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में आज उदयपुर नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी और नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि पिछले वर्ष रेजीडेंसी विद्यालय की करीब 19 छात्राओं ने 80% से भी ज्यादा अंक अर्जित किये इससे प्रभावित होकर व विद्यालय की मांग पर उदयपुर शहर विधायक व गृह मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया ने 9.5 लाख की लागत का एक कक्षा कक्ष निर्माण की स्वीकृति विधायक मद से प्रदान की एवं इसके निर्माण हेतु नगर निगम को सहायता के लिए निर्देश दिए, इसी के क्रियान्वयन हेतु आज उदयपुर नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने कक्ष का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर चंद्र सिंह कोठारी, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शोभा मेहता, सुंदर सिंह भंडारी मंडल अध्यक्ष देवनाराय नारायण धाभाई, मांगू सिंह, संस्था प्रधान उर्मिला त्रिवेदी, कर्मचारी नेता कमल बाबेल आदि गणमान्य मौजूद थे।
