लावारिस लाशों के मसीहा कुमावत नहीं रहे, शव उठाते पड़ा दिल का दौरा

मेवाड़ शिव शक्ति दल और जीवन संध्या सोसाइटी के प्रमुख लीलाधर कुमावत की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। समाज सेवी कुमावत ने अपना जीवन लावारिस शवो क

 | 

लावारिस लाशों के मसीहा कुमावत नहीं रहे, शव उठाते पड़ा दिल का दौरा

मेवाड़ शिव शक्ति दल और जीवन संध्या सोसाइटी के प्रमुख लीलाधर कुमावत की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। समाज सेवी कुमावत ने अपना जीवन लावारिस शवो के अंतिम संस्कार के लिए समर्पित कर दिया था, इसे आश्चर्य की बात ही कहेंगे कि कुमावत की मौत आज तब हुई जब वह शव गृह में एक लावारिस शव को लेने गए थे।

लीलाधर कुमावत शहर के एक मात्र इसे व्यक्ति थे जो लावारिस शवो का अंतिम संस्कार विधि अनुसार करवाने का ज़िम्मा लेते थे; फिर चाहे अस्पताल के शव गृह में पड़ी लाश हो या सड़क हादसे में किसी अज्ञात की मौत एसे किसी भी मामले में पुलिस प्रशासन कुमावत की ही सहायता लेती थी।

आज दोपहर 1 बजे के करीब कुमावत किसी अज्ञात लावारिस शव को लेने एम् बी अस्पताल स्थित शव गृह में गए हुए थे तभी अचानक शव को उठाने के दौरान उन्हें दिल का दौर पड़ा और वही उनकी मृत्यु हो गयी।

कुमावत की मौत की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर फ़ैल गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News