राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान में मानसून का पहला दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है। इस वजह से रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा और बारिश की गतिविधियां धीमी हो गईं।  विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। हालांकि प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों  के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 15 जुलाई के बाद मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।


पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में केवल बूंदी में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 जुलाई के बीच जयपुर, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News