हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, जींद, सोनीपत, रोहतक, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम में अलर्ट जारी किया गया है।
  
विभाग ने बताया की मंगलवार शाम को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ समेत कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस का प्रकोप अब भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में विशेष चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, हरियाणा में 14 जुलाई से 17 जुलाई तक दक्षिणी और आसपास के हिस्सों में कुछ स्थानों पर मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। 

इसके साथ ही विभाग ने बताया की 14 से 17 जुलाई तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन मुख्य रूप से मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। 18 जुलाई से मौसम में बदलाव दिखेगा और कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 19 और 20 जुलाई को हरियाणा के कई इलाकों में मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News