राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना अवदाब आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में परिवर्तित हो चुका है। एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया की पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व आसपास के क्षेत्रों में 21-23 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 20 से 23 अगस्त को कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग
