हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहने की संभावना है। इसके बाद 6 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  प्रदेश में सबसे अधिक 38.5 डिग्री तापमान हिसार में दर्ज किया गया। 

विभाग ने बताया की अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 6 अक्टूबर को कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 9 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। 

अक्टूबर की शुरुआत में बारिश नहीं होने और दिन का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने से दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News