हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है की हरियाणा में मानसून की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ गई है। इस वजह से आने वाले दिनों में तेज बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की एक सप्ताह बाद मानसूनी सिस्टम दोबारा एक्टिव हो सकता है।

प्रदेश में कल सोमवार को हिसार, सिरसा, सोनीपत और फतेहाबाद सहित कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली।

जैसे की विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और उत्तरी हरियाणा के कुछ स्थानों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 2-3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

हरियाणा में अब तक 35% कम बारिश

विभाग ने बताया की हरियाणा में जुलाई के इस पखवाड़े तक सामान्य तौर पर लगभग 65 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार राज्य में केवल 42 मिमी के आसपास ही बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 35% कम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News