हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। इन दिनों प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है जिसके चलते लोगों को काफी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। वहीं दूसरी और उत्तर हरियाणा के जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

इस दिन बदलेगा मौसम

 विभाग के मुताबिक, आज 18 जुलाई तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा, केवल हल्की बूँदा बाँदी एक दो स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। इसके अलावा  राहत की बात यह है कि 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 19  जुलाई को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया की प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होगा। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News