हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather :  हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून का असर अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिले शुष्क रहे।

विभाग के मुताबिक आगामी 24 अगस्त को प्रदेश भर में कोई मौसम चेतावनी नहीं जारी की गई है। मानसून की अक्षीय रेखा के कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है और प्रदेश में हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी।

वही दूसरी और आज (रविवार को) हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी और एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ग्रीन जोन जारी किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News