हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ली हुई है। जिस कारण प्रदेश में बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग और कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है।

वही, 12 सितंबर तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने जानकारी दी है की, मानसूनी टर्फ रेखा की उत्तरी सीमा इस समय श्री गंगानगर, नारनौल, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण हरियाणा में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान हिसार में 38.3°C दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा और उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता कम हो जाएगी।

12 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा तथा बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है। जिससे कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ सिर्फ छिटपुट बारिश की ही संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News