राजस्थान के बीकानेर-जोधपुर समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी ! अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश

 | 
राजस्थान के बीकानेर-जोधपुर समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी ! अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश 

Rajasthan Weather : राजस्थान के कई जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर जबरदस्त बरसात आने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण वैसे तो प्रदेश में तापमान में कुछ गिरावट आई हुई है। आइए जानते है अगले 3 घंटे में किन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट  जारी किया गया है। 

आइए देखें पूरी मौसम की रिपोर्ट...

राजस्थान के बीकानेर-जोधपुर समेत इन जिलों के लिए अगले 3 घंटे भारी! IMD का भारी बारिश का अलर्ट जारी 

राजस्थान के बीकानेर-जोधपुर समेत इन जिलों के लिए अगले 3 घंटे भारी! IMD का भारी बारिश का अलर्ट जारी 

राजस्थान मौसम अपडेट 14 मई 

हीटवेव, ऊष्णरात्री व मेघगर्जन, आंधी अलर्ट

वर्तमान में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 46.8 डिग्री से. दर्ज किया गया है। 

आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में  1-2 डिग्री गिरावट होने व 17 मई से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने व पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने व 17 मई से पुनः हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 

14-15 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News