हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, जाने मौसम विभाग का अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने प्रदेश में 30 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने 27 जून को प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून को प्रदेश के 2 जिलों पंचकूला और अंबाला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं।
तेज हवाएं चलने की संभावना
विभाग ने 27 जून और 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
इसके अलावा प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है।
