हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते आज उत्तरी हरियाणा के सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जानकारी दी है कि इसके बाद भी इन जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। वही दूसरी और मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में 18 जुलाई तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
विभाग ने जानकारी दी है कि आज 13 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद जिले में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी दूसरे जिलों में भी आशिकं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रविवार को पिछले दिन की तुलना में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस दिन बदलेगा मौसम
कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।
विभाग ने बताया की इस दौरान प्रदेश के उत्तरी जिलों में तेज हवाओं व हल्की बारिश होने की संभावना है, परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ जगहों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है।
