हरियाणा में 3 दिन होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में 3 दिन होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बीते एक सप्ताह से प्रदेश में बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया था। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब प्रदेश में 2 से 3 दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
वहीं बीते कल रविवार 19 जुलाई को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।  प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 20 जुलाई के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

 ये रहेगी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News