हरियाणा के सिरसा समेत इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा के सिरसा समेत इन जिलों में हुई झमाझम बारिश,  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। जिसके चलते प्रदेश में आज सिरसा, हिसार समेत 12 जिलों में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है और साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 21.07.2026 @ सुबह 4.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, हांसी, भिवानी  में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News