हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में प्रदेश के सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी समेत महेंद्रगढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.07.2026 @ सुबह 7.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में हवाओं व गरजचमक के साथ सिरसा जिले में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना परंतु फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़ जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।