हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते विभाग ने ताजा अपडेट जारी की है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन घंटो में हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसलिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 6.08.2026 @ सुबह 7.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में हवाओं व गरजचमक के साथ फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद , पलवल जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई है।
