हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD चंडीगढ़) के अनुसार, आज (रविवार को) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है की मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी, डिगा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है।

इस मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसूनी हवाएं पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी और तेज हवाओं के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी। रविवार को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 इसके अलावा विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

 HAU डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 10 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर थोड़ा नीचे जाने की संभावना बन रही है जिससे सक्रियता में कमी आने की संभावना है। आज और कल हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

विभाग ने बताया की कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 11 व 12 अगस्त को राज्य में आंशिक बादल व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News