राजस्थान में आज होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में आज होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकरी दी है की  मानसून दो दिन से दो महीने की कसर पूरी करने में लगा है। दो दिन से पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झालावाड़, दौसा, प्रतापगढ़, अलवर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर 2 से 3 इंच तक पानी बरसा। बूंदी में सर्वाधिक दो घंटे में 5.16 इंच बारिश होने से नवलसागर झील लबालब हो गई। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है।

पूर्वी राजस्थान में तीन दिन से मानसून जमकर बरस रहा है, लेकिन बारिश की स्थिति प्रदेश के सात में से केवल एक संभाग में अच्छी है। केवल बीकानेर संभाग में ऐसा है, जिसके चार में से तीन जिलों में औसत से ज्यादा मानसून बरसा है। बीकानेर संभाग में औसत से 16.80 फीसदी ज्यादा मानसून बरस चुका है। इसके अलावा सर्वाधिक बारिश वाले कोटा, उदयपुर संभाग में सूखे जैसे हालात हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News