हरियाणा के इन 4 जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 | 
हरियाणा के इन 4 जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा में बदलाव और राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है।

विभाग ने आज प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही, करनाल, कैथल और आसपास के जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम बारिश की आशंका हैं। 

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 13 अगस्त रात्रि से 15 अगस्त के दौरान प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News