हरियाणा में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में होगी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। 

हरियाणा में पश्चिमी और उत्तरी हवाएं मिल रही हैं। इससे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 11 जिलों में सिरसा, हिसार फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकि हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 6 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के मुताबिक, उत्तरी और पूर्वी हरियाणा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण व पश्चिम हरियाणा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में छिटपुट या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News