राजस्थान में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में सोमवार को तापमान गिरने से रात में ठंडक बढ़ गई। इसके साथ ही हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया की इस सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले सप्ताह 12 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से राज्य में बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

12 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News