हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार आज 13 अगस्त की रात से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे 15 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्जना व हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।
मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना, डालटागंज से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 13 अगस्त को इसके ऊपर की तरफ खिसकने और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।
विभाग ने बताया की 13 अगस्त की रात से 15 अगस्त के दौरान प्रदेश में हवाओं और गरज-चमक के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश का भी संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
