राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की आज प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं दूसरी और, 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 18 अगस्त को 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटे में और तेज होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ में 31 MM दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ की स्थिति भी राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रही है। ऐसे में प्रदेश में फिलहाल पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां पश्चिमी हिस्सों की तुलना में ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना हैं।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून की परिस्थितियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, 19 से 21 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अगस्त से बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
