राजस्थान के इन 10 जिलों में आज होगा बारिश का हमला, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान के इन 10 जिलों में आज होगा बारिश का हमला, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिस वजह से प्रदेश में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बुधवार को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा। वहीं, बीते कल मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 MM तक बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे ज्यादा 21 MM बारिश दर्ज हुई। 

वही दूसरी और प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  जताई गई है ।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान के शेष भागों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News