Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिससे आज प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वही दूसरी और विभाग ने यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
विभाग की जानकारी के मुताबिक कल 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश जारी रहेगी। 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी।
केवल कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 25 अगस्त को केवल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश कैथल में सबसे ज्यादा 39.0 मिमी और महेंद्रगढ़ में 30.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
