राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की पिछले एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। इसके साथ ही विभाग ने आज 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कल शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर हवा चली। मौसम में इस बदलाव के कारण जयपुर, दौसा समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट हुई।

विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़ के एरिया में कई स्थानों पर 2 इंच तक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45MM रिकॉर्ड हुई। 

मौसम विभाग ने बताया की बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम आज दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के अगले 24 घंटे के दौरान मध्य भारत से होकर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News