राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिस कारण प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। दोपहर तक गर्मी रहने के बाद बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी, जैसलमेर के एरिया में शाम होने के बाद मौसम में बदलाव हुआ।

मौसम में बदलाव के साथ ही इन जिलों में बारिश हुई, जिससे रात में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने राज्य में 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 

विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक पीछे 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अक्टूबर में भी पारा 40 डिग्री है। बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा।

 मौसम विभाग ने जयपुर में 15 और 16 अक्टूबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News