Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। विभाग ने आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया की गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55MM बरसात हुई। जिले के सूरतगढ़ में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।
इसके साथ ही आने वाले दिनों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के एरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई।
चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत सभी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि से तापमान गिर गया। हनुमानगढ़ में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।