Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की अरब सागर से आ रही हवा के असर से कल मंगलवार को भी प्रदेश के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। विभाग ने आज से तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश में 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे बरसात हो सकती है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। कल मंगलवार को अजमेर, नागौर, चूरू समेत 10 से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली, बूंदी, सिरोही, उदयपुर जिलों के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कल मंगलवार को सबसे ज्यादा ठंडक सीकर में रही। सीकर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। विभाग ने 24 अक्टूबर से राज्य में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर संभाग के एरिया में दिखेगा। विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।