Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। IMD के मुताबिक, 7 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि 7 से 10 सितंबर के बीच केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 11 और 12 सितंबर को कई जिलों में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार (7 सितंबर) से प्रदेश के विभिन्न भागों में मौसम बदलेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 और 12 सितंबर को मानसून फिर से सक्रिय होगा। इन दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।