हरियाणा के 16 जिलों में आज होगी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के 16 जिलों में आज होगी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की सक्रियता से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। विभाग ने आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ रेखा के राज्य के करीब आने से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। आज प्रदेश के 18 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद महेंद्रगढ़, नूंह, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, और पलवल में कई स्थानों पर गर्जन-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क से आंशिक परिवर्तनशील रह सकता है।

विभाग ने जानकारी दी है की कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश हिसार जिले में दर्ज की गई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU हिसार) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 18 सितंबर तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News