लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की धुनाई
बड़गांव में गुरुवार को लड़कियों का पीछा करके परेशान करने वाले एक लड़के को स्थानीय निवासियों और लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई की और फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर किया। जिसके बाद लड़का लड़की के पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा।ASI मदन मोहन ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रताप कॉलोनी, बड़गांव निवासी नीरू दास पुत्र गौतमदास रंगास्वामी को धारा 151 में गिरफ्तार किया है।
बड़गांव में गुरुवार को लड़कियों का पीछा करके परेशान करने वाले एक लड़के को स्थानीय निवासियों और लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई की और फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर किया। जिसके बाद लड़का लड़की के पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा।
आरोपी लड़का दिन बड़गांव में कॉलेज, कोचिंग से आती-जाती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान परेशान होकर एक युवती ने अपने परिजनों को बता दिया। जब लड़के ने लड़की का पीछा किया तो युवती ने पहले से निर्धारित वहां के निवासियों द्वारा लड़के को पकड़वाया और अपने परिवार वालों को मौके पर बुला लिया। स्थानीय निवासियों और मौके पर पहुंची महिलाओ ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

ASI मदन मोहन ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रताप कॉलोनी, बड़गांव निवासी नीरू दास पुत्र गौतमदास रंगास्वामी को धारा 151 में गिरफ्तार किया है।
Source: Dainik Bhaskar