मानसून की बेरुखी, बादल बिन बरसे ही लौट रहे है
जिले में वर्षा दौर फिलहाल थम सा गया है। आज लगातार आठवें दिन भी मानसून रूठा हुआ है। लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तरी राज्यों में अटका मानसून अगले 48 घंटे में प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों में मेहरबान हो सकता है। प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में बन रही अनुकूल परिस्थितियों के अनुसार सावन का महीना शुरू होते ही प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने व राहत की बौछारें बरसने की उम्मीद है।

बीते चौबीस घंटे में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा है हालांकि बादलों की आवाजाही जरूर बन रही है लेकिन मेघ बिन बरसे ही प्रदेश से रवाना हो रहे हैं। लेकसिटी में दिन में धूप की तपिश तो रात में उमस शहरवासियों को बेहाल कर रही है।
प्रादेशिक मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं छितराई बौछारें गिर सकती हैं जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
Source: Rajasthan Patrika