हरियाणा में 12 सितंबर को यहां लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जाने किन मामलों पर होगी सुनवाई ?

 | 
हरियाणा में 12 सितंबर को यहां लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जाने किन मामलों पर होगी सुनवाई ?

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को जिला भिवानी सहित उपमंडल स्तर पर किया जाएगा। लोक अदालत में लंबित मामलों तथा आपसी सहमति से निपटाए जा सकने वाले मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन भिवानी के अलावा तोशाम, लोहारू और सिवानी में भी किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ पैनल अधिक्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि फेमिली कोर्ट भिवानी की एडिशनल प्रिसिंपल जज  रूपम की अध्यक्षता वाली पीठ में पेल अधिवक्ता प्रिया लेघा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ में  पैनल अधिवक्ता अनुराधा खनगवाल तथा सामान्य अस्पताल से अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. राकेश शर्मा को,  एसीजेएम, भिवानी से जोगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता शशी रंजन को नियुक्त किया गया है।

सीजे(जेडी)-कम-जेएमआईसी भिवानी अंतरप्रीत सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता गौतम, सीजे(जेडी)-कम-जेएमआईसी भिवानी, हार्दिक सचदेवा की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता अरविन्द सिंह श्योराण को नियुक्त किया गया है।

उन्होंन बताया कि उपमंडल सिवानी में एसीजे(एसडी)-कम-एसडीजेएम धर्मपाल की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता सुन्दर लाल को, तोशाम में एसीजे(एसडी)-कम-एसडीजेएम सुनील कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता संजय पांचाल को और लोहारू में एसीजे(एसडी)-कम-एसडीजेएम  देवेन्द्र सिंह-1 की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर ने जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र एवं सरल तरीके से निपटारा करवाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News