जरूरतमंद तक पंहुची खुशियों की गाड़ी

प्रतिदिन एक निश्चित समय पर बीइंग मानव की टीम एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को अनुरोधपूर्वक वस्त्र रखे हुए कपड़ों के बैग वितरित किये जाएंगे ताकि वे वाहन जहां भी जाऐंगे उक्त इलाकें में जरूरतमंद लोगों तक कपड़े पहुंचा सकेंगे।
 | 
बीइंग मानव ने खुशियों की गाड़ी के रूप मे जरूरतमंद तक वस्त्र पहुंचाने का प्रयास किया गया।

उदयपुर। एम् स्क्वेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बीइंग मानव ने खुशियों की गाड़ी के रूप मे जरूरतमंद तक वस्त्र पहुंचाने का प्रयास किया गया। बीइंग मानव की संयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि खुशियों की गाड़ी कैम्पेन में आज शक्ति नगर मार्ग पर आने जाने वाले वाहन को रोक कर कपड़े के बेग वितरित किए गए।

नारीत्व से प्रिया सचदेव ने बताया कि प्रतिदिन एक निश्चित समय पर बीइंग मानव की टीम एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को अनुरोधपूर्वक वस्त्र रखे हुए कपड़ों के बैग वितरित किये जाएंगे ताकि वे वाहन जहां भी जाऐंगे उक्त इलाकें में जरूरतमंद लोगों तक कपड़े पहुंचा सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News