56 गांवों से होकर गुजरेगा 74 KM लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, इन जमीनों का होगा अधिग्रहण
Udaipur Times, Expressway News : उत्तरप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74.3 KM लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। यीडा अब तक 57 % यानी 422 एकड़ भूमि खरीद चुका है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शेष भूमि का अधिग्रहण भी अगले एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद के लिए 1204 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। Expressway News
जानकारी के मुताबिक लिंक एक्सप्रेसवे के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की करीब 740 एकड़ भूमि खरीदी जा रही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनाई जाएगी। यीडा भूमि खरीदकर यूपीडा को सौंपेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
एक्सप्रेसवे का ये होगा रूट
मिली जानकारी के अनुसार यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर बिंदु पर, सेक्टर-21 स्थित प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा। कुल मार्ग का करीब 20 किलोमीटर हिस्सा यीडा क्षेत्र में होगा, जिसमें 9 किलोमीटर एलिवेटेड बनाया जाएगा। Expressway News
जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही यहां सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी।
56 गांवों की जमीन
मिली जानकारी के अनुसार लिंक एक्सप्रेसवे 56 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांव शामिल हैं। बुलंदशहर के ये गांव खुर्जा, सियाना, बुलंदशहर और सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में आते हैं। परियोजना के लिए इन गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। Expressway News
सफर होगा आसान
जानकारी के मुताबिक मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आगरा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन आसान होगा। Expressway News
मिली जानकारी के अनुसार लिंक एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28, 29, 32 और 33 को भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे कार्गो वाहनों की आवाजाही तेज होगी। Expressway News भविष्य में इसे NH-34 से जोड़ने की भी संभावना है, हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम योजना नहीं बनी है।
