18 हजार हेक्टेयर में बसाया जायेगा नया शहर, लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

 | 
18 हजार हेक्टेयर में बसाया जायेगा नया शहर, लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Udaipur Times, New City : कानपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।  कानपुर शहर 30 लाख और कानपुर देहात की जनसंख्या को मिला दें तो महानगर की आबादी 45 लाख पार कर गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर विकास प्राधिकरण अब नया शहर बसाने की तैयारी कर रहा है। कानपुर मास्टर प्लान 2031 के हिसाब से 80 से ज्यादा गांवों की करीब 18 हजार से ज्यादा हेक्टेयर जमीन पर नया शहर बसाने की तैयारी है। 

न्यू कानपुर सिटी में नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई के जैसे ऊंची इमारतें भी बनाई जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों का सपना पूरा हो सके। जानकारी के अनुसार, केडीए ने इन 80 गांवों के लिए न्यू जोन प्लान रेडी किया है। इसमें आवासीय, कमर्शियल, औद्योगिक और ग्रीन एरिया के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। नोएडा की तर्ज पर नई योजना में स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, कन्वेंशन सेंटर, पिकनिक स्पॉट होंगे. चौड़ी सड़क-पार्क और हरियाली जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।

किस तहसील के कितने गांव

बिल्हौर: 38 गांव 
नरवल: 17 गांव 
मैथा:13 गांव 
अकबरपुर:10 गांव 
कानपुर सदर: 2 गांव 

लैंड पूलिंग पॉलिसी 

जानकारी के मुताबिक, केडीए किसानों की जमीनें आसानी से लेने के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी पर काम कर रहा है। किसानों को जमीन के बदले 25% विकसित भूखंड दिए जाएंगे ताकि भूमि मालिकों का सही तरीके से पुनर्वास हो सके। केडीए ऑफिस की भागदौड़ रोकने के लिए पूरे इलाके को 6 प्रशासनिक जोन में बांटा गया है। 

न्यू कानपुर सिटी 

मिली जानकारी के अनुसार,इस क्षेत्र को अधिसूचित किया गया है और कोई भी जमीन या घर खरीदने से पहले खरीदारों को KDA के मास्टर प्लान और भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच की सलाह दी गई है। ये न्यू कानपुर सिटी कानपुर के मैनावती मार्ग के किनारे बसाई जा रही है। बताया जा रहा है की  ये योजना कल्याणपुर और बिठूर के बीच बन रही है। न्यू कानपुर सिटी का दायरा लगभग 378 एकड़ है। इसमें 5 राजस्व गांवसिंहपुर कछार, संभलपुर, गंगपुर चंकबदा, बैरी अकबरपुर, हिंदूपुर शामिल है। ये आवासीय योजना मैनावती मार्ग से सीधे जुड़ेगी, जहां 45 मीटर चौड़ी सड़क होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News