बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

उदयपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आज कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथी राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोविन्द माथुर, विशिष्ठ अतिथी विधायक गुलाबचंद कटारिया, यूआईटी चैयरमेन रूपकुमार खुराना और सभापति रजनी डांगी थे। समारोह की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला ने की।

 | 
  बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ उदयपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आज कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथी राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोविन्द माथुर, विशिष्ठ अतिथी विधायक गुलाबचंद कटारिया, यूआईटी चैयरमेन रूपकुमार खुराना और सभापति रजनी डांगी थे। समारोह की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला ने की। कार्यक्रम में न्यायाधिपति गोविन्द माथुर ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष भरत जोशी, उपाध्यक्ष मंजूर हुसैन, महासचिव भरत वैष्णव, सचिव अंकुर टांक, वित सचिव स्वाति राबर्ट, पुस्तकालय सचिव अभिनव द्विवेदी को शपथ दिलवाई। बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोविन्द माथुर ने समारोह को समबोधित करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन, संगठनो आदि को अधिक प्रयास कर उदयपुर में भी ट्रिब्यूनल लगवानी चाहिए जिससे अधिक मुकदमों का निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि इसी तरह बार एसोसिएशन सेमिनार करवाता रहेगा तो उदयपुर में भी समय समय पर विकास होता रहेगा। माथुर ने यह भी कहा कि मध्यस्था कानून के सबसे अधिक मामले उदयपुर के ही है परन्तु इसमें उदयपुर का कोई भी अधिवक्ता शामिल नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News