हरियाणा में 15 नवंबर से स्कूलों में नई व्यवस्था होगी लागू ! समय सारणी में होगा बदलाव

 | 
हरियाणा में 15 नवंबर से स्कूलों में नई व्यवस्था होगी लागू ! समय सारणी में होगा बदलाव 

Haryana News : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 15 नवंबर से स्कूलों में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिसके साथ ही स्कूलों की समय सारणी में बदलाव होने वाला है। पिछले कई दिनों से ठंड भी बढ़ने लगी है। सुबह के समय ठंड ज्यादा होने लगी है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। अब हरियाणा प्रदेश में सर्दी बढऩे के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के समय में भी बदलाव करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारणी जारी की है। जिससे सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी नहीं होगी। 

इसके तहत 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के मुताबिक संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह साढ़े नौ बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर साढ़े तीन बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह 7 बजे शुरू होती थी। यानी पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अधिक मिलेंगे। दूसरी ओर, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में भी सुबह की शुरुआत पहले के मुकाबले देरी से होगी।

निदेशालय ने यह बदलाव  मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया है, ताकि बच्चों को कड़ाके की ठंड में सुबह जल्दी घर से न निकलना पड़े। 

15 नवंबर से नई व्यवस्था होगी लागू

शिक्षा विभाग के अनुसार 15 नवंबर से संबंधित स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को भी नए समय के अनुसार कक्षाओं और अन्य गतिविधियों का संचालन करना होगा।

'निदेशालय शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 नवंबर से सरकारी स्कूलों का समय बदला जा रहा है। सर्दियों में सुबह जल्दी आने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News