फेमफोर्स संस्था का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मितवा सोसायटी फेम फोर्स का शपथ ग्रहण समारोह शोर्यगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी प्रसन्न खमेसरा व विशेष अतिथि आईएएस विनीता बोहरा थी। फेम मोर्स की अध्यक्ष तृप्ति मोदी, सचिव आकाँक्षा नाहर, कोषाध्यक्ष शीतल सोनी, उपाध्यक्ष के रूप में सृष्टि लोढ़ा, आयुषि पोरवाल को शपथ दिलायी।

 | 

फेमफोर्स संस्था का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर 18 अक्टूबर 2019। मितवा सोसायटी फेम फोर्स का शपथ ग्रहण समारोह शोर्यगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी प्रसन्न खमेसरा व विशेष अतिथि आईएएस विनीता बोहरा थी।

अतिथियों ने फेम मोर्स की अध्यक्ष तृप्ति मोदी, सचिव आकाँक्षा नाहर, कोषाध्यक्ष शीतल सोनी, उपाध्यक्ष के रूप में सृष्टि लोढ़ा, आयुषि पोरवाल को शपथ दिलायी।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर डॉ. दृष्टि छाबड़ा, शिवानी मेहता, मनाली नलवाया, खुशी मोदी, उमा अग्रवाल, पूजा, स्वीटी, प्रियंका, प्रियंका चौधरी, कामाक्षी सोनी, सुधा सोनी, सोनल जैन, आकाँक्षा मेहता, मोनिका सिंघवी ने सदस्यता ग्रहण की। विनीता बोहरा ने समाज कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही अतिथि ने कच्ची बस्ती के सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। नारी निकेतन में 500 पैड का अनुदान दिया व बच्चों के लिए दूध की अनुशंसा की। सहायक के लिए सखी संरक्षक कविता मोदी सुनिता मोदी व रेखा असावा ने शपथ ग्रहण की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News