प्रतिभागियों ने फैशन शो के फाईनल के लिये लगाया जोर

रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आगामी 20 मई को सौ फीट रोड़ स्थित आयोजित होने वाली मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़ प्रतियोगिता के फैशन शो के फाईनल में पंहुचने के लिए आज सेलिब्रेशन मॉल में सम्पन्न हुए सेमीफाईनल राउण्ड में प्रतिभागियों ने रेटो थीम पर अपनी प्रसतुति देकर पूरी जोर आजमाईश की।

 | 

क्लब अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह ने बताया कि फैशन शो के लिए प्रारम्भ में कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से सेमीफाईनल के लिए 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इन सभी प्रतिभागियों ने आज जजों के सामने किसी ने देवानन्द तो किसी ने ऋषि कपूर तो किसी ने शम्मी कूपर बन कर तो लड़कियों ने बबीता, माला सिन्हा,वैजयन्ती माला बनकर 70 व 80 के दशक के हीरो-हीरोईनों द्वारा उस दौरान पहनी गई पौशाकों को हूबहू रूप में अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा परचिय दिया।

प्रतिभागियों ने फैशन शो के फाईनल के लिये लगाया जोर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News