बीता हुआ समय करोडों रूपये देने पर भी नही आता है
जगत् शिरोमणी मंदिर में चल रही भागवत कथा के 21वें दिन पं. भाई श्री स्कन्दकुमार पण्ड्या ने संसा

जगत् शिरोमणी मंदिर में चल रही भागवत कथा के 21वें दिन पं. भाई श्री स्कन्दकुमार पण्ड्या ने संसार को भगवान की काल शक्ति के अधिन बताते हुए कहा कि समय सबसे किमती है जो समय बीत गया वह समय करोडांे रूपये खर्च करने पर भी वापस नहीं मिल सकता।
मनुष्य को आध्यात्मिक शिक्षा हेतु भी समय का प्रबन्धन करना चाहिये। जिससे लौकिक और पारलौकिक दोनों ही उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।
विवेक नगर, सेक्टर 3, में चल रही भागवत् कथा के 21वें दिन पं. भाई श्री स्कन्दकुमार पण्ड्या ने भक्ति को कठिन कार्य बताते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति, भक्त की कमजोरी नही है। रातों को जागना, कम खाना, तकलीफ सहना, मन की इच्छाओं को मोड़ना, यह आसान कार्य नहीं है। यह सब महावीरों के कार्य है जो ईश्वर की कृपा से ही संभव है।