हरियाणा के 10 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! अब हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी, देखें लिस्ट

 | 
हरियाणा के 10 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! अब हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी, देखें लिस्ट

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के बवानीखेड़ा क्षेत्र के 10 गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, अब ग्रामीणों को नेशनल हाईवे तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय नहीं करना पड़ेगा। बवानीखेड़ा बाइपास से कुंगड़ और पुर होते हुए भिवानी-हांसी हाईवे को एनएच-148 से जोड़ने के मार्ग को मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

जैसा की बताया जा रहा है की इस मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीण पिछले करीब तीन साल से मांग उठा रहे थे। अब मंजूरी मिलने के बाद लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के प्रयासों से इस मांग के सिरे चढ़ने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव पुर, कुंगड़, तालू, सोरखी, मुंढाल रोड, धनाना, जताई, सिवाड़ा और मंढाणा सहित आसपास के गांवों के लोगों को हाईवे तक पहुंचने के लिए तिगड़ाना मोड़ की तरफ से जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस नये   मार्ग के निर्माण से यह परेशानी कम होगी। ग्रामीणों को भिवानी, हांसी और आसपास के क्षेत्रों की ओर आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, इस नये मार्ग का लाभ केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने और नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News