26 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! एक्सप्रेसवे के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू, प्रशासन कर रहा पूरी निगरानी

 | 
26 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! एक्सप्रेसवे के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू, प्रशासन कर रहा पूरी निगरानी

Udaipur Times, New Delhi, सिद्धार्थनगर : शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अब 26 गांवों की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाली है, इस एक्सप्रेसवे के लिए इन गांवों से जमीनों का अधिग्रहण होने वाला है। जानकारी के मुताबिक शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस एक्स्प्रेसवे के लिए बांसी तहसील क्षेत्र के 26 गांवों में अधिसूचित गाटों की संयुक्त नापजोख होने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सक्षम प्राधिकारी एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने तहसील प्रशासन को निर्धारित तिथियों पर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की मौजूदगी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त माप सर्वेक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ अधिग्रहण से प्रभावित भूमि का मौके पर मिलान किया जाएगा। shamli gorakhpur Expressway

जानकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित भूमि का राजस्व अभिलेखों में दर्ज विवरण और मौके की स्थिति का मिलान संयुक्त रूप से किया जाना है। इससे प्रभावित गाटों की वास्तविक स्थिति, सीमाओं और संबंधित अभिलेखों की जांच के बाद भूमि अधिग्रहण की आगामी कार्रवाई को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों के पत्र से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 की धारा 3ए के तहत भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी है। इसके बाद धारा 3बी के अंतर्गत गजट में अधिसूचित और प्रकाशित गाटों की संयुक्त माप सर्वेक्षण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। shamli gorakhpur Expressway

जानकारी के मुताबिक पचमोहनी, कम्हरिया, बहादुरपुर, जमौहा, भावपुर, बरनवार, सौरमाफी, सुहईनपुरवा, मुड़िला हरदेन, छपिया, गजपुरवा, पड़िया बुजुर्ग गांवों में नापजोख हो चुकी है। महादेवा, कड़जा, बघलाखोर में अकटहवा, दुदही, नगवा, कुड़ारन, सोनवरचा में नापजोख का कार्य अभी होना है।

मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर में सिरसिया तप्पा मजौरा में एक, पिपरा शुक्ल में पांच, भटोली तप्पा असनार में छह, बनकटा तप्पा कुड़ारन में सात, भैंसरिया तप्पा कुड़ारन में आठ, बनकटा तप्पा मजौरा में नौ और परसा तप्पा मजौरा में 12 अक्टूबर को संयुक्त माप सर्वेक्षण होना है। shamli gorakhpur Expressway

प्रक्रिया की निगरानी

जानकारी के मुताबिक भूमि अधिग्रहण की इस कार्रवाई में राजस्व और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित गांवों में निर्धारित तिथियों पर राजस्व कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जोर है, ताकि सर्वेक्षण में किसी प्रकार की बाधा न आए। shamli gorakhpur Expressway

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। जिले में इसके लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ने से निर्माण की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। संयुक्त नापजोख के बाद अधिग्रहण से जुड़ी अगली कार्रवाई का रास्ता भी स्पष्ट होगा। -डॉ. ज्ञानप्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News