4790 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! 8 रेल प्रोजेक्ट मंजूर, 1196 KM रूट पर बिछेगी नई लाइन
Udaipur Times, New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे के 8 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट मंजूर किए गए। इन पर कुल 20,804 करोड़ खर्च होंगे। ये प्रोजेक्ट 9 राज्यों के करीब 1,196 KM व्यस्त रेल रूट पर हैं। कहीं तीसरी-चौथी लाइन बिछेगी, कहीं दोहरीकरण होगा।
पहले पैकेज में पूर्वी-मध्य भारत के 3 हाई-डेंसिटी रूट पर 10,783 करोड़ खर्च होंगे। इनसे 656 KM रूट की क्षमता बढ़ेगी। 4,790 गांवों के 56 लाख लोगों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सालाना 2.7 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई हो सकेगी।
दूसरे पैकेज में दक्षिण भारत के 5 रूट हैं- अरक्कोणम-रेनिगुंटा (तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, 77 KM), घाटकेसर-काजीपेट (तेलंगाना, 110 KM), वाइटफील्ड-बंगारपेट (कर्नाटक, 47 KM), होसूर-ओमालुर (तमिलनाडु, 147 KM) और सलेम-करूर-डिंडीगुल (तमिलनाडु, 159 KM)।