96 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! यहां बनेंगे अत्याधुनिक खेल स्टेडियम, देखें कब शुरू होगा काम ?
Udaipur Times, New Delhi : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। UP के अमेठी में ग्रामीण खिलाड़ियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। जिले की 13 ब्लॉकों के 96 गांवों व न्याय पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, जहां लगभग सभी खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा।
जानकारी के मुताबिक जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, अखाड़ा, बैटमिंटन, रनिंग ट्रैक आदि बनाया जाएगा। इसके बनने से खिलाड़ियों को भागदौड़ व खेलने-कूदने में काफी सहूलियत मिलेगी। Uttar Pradesh News
मिली जानकारी के अनुसार खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी ग्रामीणांचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा होने पर भी वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
जानकारी के मुताबिक इसकी प्रमुख वजह नियमित अभ्यास की कमी है। जिले के अधिकांश गांवों में खेल मैदान ही नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की पहल व युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मनरेगा व क्षेत्र पंचायत से कराया जाने वाला यह कार्य युवाओं व खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगा। Uttar Pradesh News
मिली जानकारी के अनुसार खेल मैदान निर्माण होने से युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खेल का मैदान इस तरह से विकसित किया जाएगा कि जहां हर तरह के खेल हो सकें।
जानकारी के मुताबिक जिले में 13 विकास खंडों में 65 खेल मैदान बनाए जा चुके हैं, जिसमें समतलीकरण, साफ-सफाई, रनिंग ट्रैक आदि का कार्य कराया जाना है, जबकि 96 खेल मैदान को चिन्हित किया गया है। जिस पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। Uttar Pradesh News
मिली जानकारी के अनुसार खेल मैदान बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने में सही प्लेटफार्म मिलेगा। जिससे वे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनकी प्रतिभा का विकास होगा। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। खेल मैदान तैयार करने के लिए दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। -पूजा साहू, मुख्य विकास अधिकारी।